Netizens react after Bengaluru woman is attacked by Zomato executive

 

 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बेंगलुरु की रहने वाली ब्यूटी इंफ्लूएंसर हितेश चंद्राणी ने अपनी आप बीती सुनाई है कि किस तरह जोमैटो के डिलीवरी बॉय ने उन्हें फिजिकली अब्यूज किया है। वीडियो में हितेशा की नाक से खून बहता भी दिख रहा है। हितेशा ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में हितेशा ने पूरी घटना के बारे में बताया है। हितेशा के मुताबिक उन्होंने जोमैटो से फूड ऑर्डरकिया और ऑर्डर देर से पहुंचा। उन्होंने जोमैटो से ऑर्डर कैंसिल करने को कहा। उन्होंने बताया कि ऑर्डर उन्होंने 9 मार्च को शाम 3.30 बजे किया और ऑर्डर 4.30 पहुंचा। हितेशा के पास जब ऑर्डर पहुंचा तो वो कस्टमर केयर से बात कर रही थीं, उन्होंने डिलीवरी बॉय से कहा कि ऑर्डर कैंसिल होगा या कॉम्प्लीमेंट्री मिलेगा वो इस कंफर्मेशन का वेट कर रही हैं, तो डिलीवरी बॉय उनपर चिल्लाने लगा और ऑर्डर वापस ले जाने से मना करने लगा। हितेशा ने उसे वेट करने को कहा तो वो चिल्लाने लगा तो हितेशा ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की मगर डिलीवरी बॉय ने जबरन घर में घुसकर उनके चेहरे पर मुक्का मारा और ऑर्डर भी लेकर भाग गया। वो चिल्लाईं मगर कोई मदद के लिए भी नहीं आया।
तेशा ने जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो डाला लोग उनके सपोर्ट में आ गये और उन्हें परेशान ना होने को कहा है। वहीं जोमैटो ने भी हितेशा का रिप्लाई दिया है और कहा है कि हम पुलिस की मदद भी लेंगे।
News by https://www.indiatv.in
 
 
 

Comments

Popular posts from this blog

Top Advertising Agencies in Mumbai